फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः लापता सेवानिवृत्त दरोगा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लापता सेवानिवृत्त दरोगा का शव रविवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नेक्सरा कालोनी निवासी राम आसरे वर्मा (62) सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह वह टहलने की बात कहकर घर से निकले थे।
देर रात तक घर न आने पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं से सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह कालोनी से 200 मीटर दूर लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी प्रकार के आरोप से इंकार किया। कहा कि, ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक के दो बेटे हैं। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें