फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः नदियों में उफान, कई गांवों में घुसा पानी, संपर्क कटा

विज्ञापन
फोटो-30- बिलग्राम क्षेत्र में खेतों मे घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर/बिलग्राम। कटियारी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में है। इसके साथ ही रामगंगा नदी में लगातार प्रमुख बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ने से कटियारी क्षेत्र के 25 गांवों के खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं है।
विज्ञापन

अरवल ग्राम पंचायत के मजरा बेहटा मुड़िया के रामगंगा नदी के किनारे बसे 15 परिवारों के मकान कटान की जद में है। अदनिया और चंद्रमपुरवा गांव का संपर्क टूट गया है।
अरवल ग्राम पंचायत में लगने वाले 17 मजरे पूरी तरीके से बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। जिसमें बेहटा मुड़िया गांव निवासी अरुण ने बताया कि उसकी 5 बीघा मूंगफली की फसल रामगंगा नदी के किनारे थी। जिसमें 2 बीघा जमीन कट गई है। और फसल पूरी तरीके से नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

नाऊपुरवा, अदनिया, हुलापुरवा, झड़ापुरवा, बरगदापुरवा, करनपुर, गंगानगर, शीयापुरवा, कहैयापुरवा, सुदनीपुर, अलीशेर गांव पूरी तरीके से जलमग्न हो गए हैं। उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने बताया क्षेत्रीय लेखपालों के साथ पुलिस टीम को बाढ़ ग्रस्त इलाके में तैनात कर दिया गया है।
इधर, बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर से क्षेत्र में बाढ़ जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र के गांव चिरंजीव पुरवा में 10 मकान में पानी घुस गया है और 10 गांव ऐसे हैं जहां पर पानी गांव की खेती की फसलों को नष्ट कर रहा है। चिरंजू पुरवा में आबादी में पानी पहुंच गया है। गांव वालों की झोपड़ियों में पानी घुस रहा है।
गांव के दुलारे, संतोष, राम बक्स, शिवानी, रामचंद्र, रामविलास, परमाई, जगमोहन, शैलेंद्र, अंकित के मकानों में पानी पहुंच गया है। उधर पानी के बढ़ने से क्षेत्र के अखबेल पुर, मलवा, हसनापुर, पंचशाला, कटरी, छिबरामऊ, कटरी परसोला, तेरवा कुल्ली, कटरी महादेवा, कटरी बिछुइया, शाहपुर पवार खेतों में पानी घुस गया है और फसलों को दबा कर रहा है। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ऩे बताया कि पानी कुछ मकानों के आसपास पहुंचा हैं।
नहीं मिला पीड़ितों को भोजन
सवायजपुर। गांव बरहुली में रामगंगा नदी के मुहाने पर बसे नौ परिवारों के लगभग 90 लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम ले रही हैं। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ठहराने के साथ ही रात में भोजन वितरण कराने के निर्देश दिए थे लेकिन पीड़ितों ने बताया उन्हें रात भूखे रह कर गुजारनी पड़ी। खाना तो दूर बिस्किट तक नहीं नसीब हो सका।
वृद्ध राम रतन, रामस्वरूप, नीतू, राम किशन, रामदेवी, रामलली ने बताया जिला के हाकिम के आने के बाद पूरी उम्मीद थी उन्हें कुछ न कुछ मदद मिलेगी, लेकिन मदद से दूर भोजन तक नसीब नहीं हो सका। एसडीएम राकेश सिंह ने और मजबूत बनवाने तथा भोजन यदि वितरण नहीं किया गया तो जानकारी करें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-31- बिलग्राम के राजघाट जाने वाले मार्ग पर बाढ़ के पानी से निकलता साइकिल सवार- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें