फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधानाध्यापक के खिलाफ मिड-डे-मील में गबन की रिपोर्ट, बीएसए ने टीम गठित कर कराई थी जांच

Sat, 15 Oct 2022 07:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई जिले में बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय साबिरपुर के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मिड-डे-मील योजना में गबन करने की रिपोर्ट दर्ज की है। ब्लॉक के साबिरपुर गांव निवासी सतीश ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें कहा था कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हेमंत पांडेय ने प्रबंध समिति गठित कर अक्षय प्रताप सिंह को अध्यक्ष बना दिया था।

विज्ञापन


जगदीशपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में एमडीएम का खाता खुला दिया था। जिसमें बच्चों के मिड-डे-मील व अन्य मदों का रुपया आता था। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर खाते से रुपये निकालकर धन का गबन किया।

मामले की शिकायत उसने डीएम व बीएसए से की थी। बीएसए ने टीम गठित कर जांच कराई थी। जांच में प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए थे। इसके अलावा रसोइया की नियुक्ति में धांधली हुई थी। इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली थी। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें