फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मासूम लापता, तलाश में खंगाला गया तालाब

विज्ञापन
फोटो-35- तालाब में बच्चे को तलाश कराती पुलिस टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के इकसई गांव से शुक्रवार शाम लापता हुए मासूम का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के तालाबों में उसकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गांव इकसई निवासी रामेश्वर ने बताया कि उनका पौत्र कृष्णा (4) शुक्रवार शाम खेलते समय घर से बाहर निकल गया। वह काफी देर तक नजर नहीं आया, तो उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह घटना की सूचना थाने में दी।
दोपहर में एसओ सुव्रत नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से पूछताछ की। एसओ ने घर के पास स्थित तालाब व हथौड़ा माइनर में जाल डलवाकर बच्चे की तलाश कराई, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका है। दूसरे दिन भी बच्चे का सुराग न मिलने पर परिजन परेशान हैं। एसओ ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें