फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः नर्सिंग होम के स्टाफ और आशा बहुओं पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कैनाल रोड पर संचालित एक नर्सिंग होम में आठ अक्तूबर की रात ऑपरेशन कक्ष में प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग होम के स्टाफ व अज्ञात तीन से चार आशा बहुओं के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चीलपुरवा निवासी सुमन कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बेटी मधू उर्फ माधुरी गर्भवती थी। आठ अक्तूबर की रात प्रसव पीड़ा होने पर वह बेटी को महिला अस्पताल लेकर गई थी। जहां एक महिला कर्मचारी ने सप्ताह में एक बार डॉक्टर के आने का कारण बताकर ऑपरेशन न हो पाने की बात कही।
इस दौरान अस्पताल में मौजूूद तीन से चार महिलाओं ने खुद को आशा बहु बताया और बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने की बात कही। उन्होंने कैनाल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में सुविधाएं अच्छी होने की बात बताई। इसके बाद अपने साथ ले जाकर बेटी को वहां भर्ती करा दिया। जहां पर तीन घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया।
विज्ञापन

इस कारण बेटी ने आपरेशन कक्ष में बेटी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस घटना के समय नर्सिंग होम में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ व अज्ञात आशा बहुओं के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें