फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के सरसवां गांव में भूमि विवाद में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को गांव के सामने जेबीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सीओ ने परिजनों को शांत किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सरसवां गांव निवासी राम नरेश (55) की भतीजे अवधेश, रामनिवास, रामप्रताप से पट्टे की भूमि को लेकर रंजिश चल रही थी। सोमवार की रात भतीजों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अमित पाल की तहरीर पर देर रात पुलिस ने अवधेश, राम निवास, राम प्रताप व गांव के आसाराम, प्रदीप, ऋषिकांत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर घर गए।
मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने गांव के सामने पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर सीओ शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं। सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को सड़क से उठाया। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें