फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने मृत बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने सोमवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

लोनार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते दिनों रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद बेटी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह बेटी को शहर लाई। यहां रेलवेगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां सोमवार सुबह उसने प्रसव के दौरान मृत बच्चे को जन्म दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें