फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः आरोप : दहेज में कार-नकदी नहीं मिली, कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला को पीटा। इसके बाद अस्पताल ले जाकर तीन माह का गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बघेल गांव निवासी रोली ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2022 को शाहजहांपुर के आनंद भवन सिविल लाइन निवासी तारिष के साथ हुई थी।
शादी में पिता ने 25 लाख रुपये दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों के बाद ससुराली 25 लाख रुपये और कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह तीन महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर ससुरालियों ने उसे एक अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तो ससुरालियों ने उसके भाई रोहित को बुलाया।
इसके बाद उसे धमकी देकर भाई के साथ भेज दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। कोतवाल वेनी माधव ने बताया कि महिला के पति तारिष, ससुर संजय शर्मा, सास साधना, ननद सिद्घि , उदय प्रताप, मीनू, वरुण के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें