फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह बाग में शौच को गई मूक-बधिर किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक उसे खींच कर पास स्थित तिलहन के खेत में ले गया, जहां घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी (15) वर्षीय बेटी मूक-बधिर है। सोमवार सुबह बेटी गांव के पूरब स्थित बाग में शौच को गई थी।
बाग के साथ लगे तालाब में कासिमपुर के नंदाखेड़ा गांव निवासी नरेश मछली पालन कर रहा है। वह बाग में पहले से मौजूद था। उसने बेटी को पकड़ लिया और खींचकर उसे तिलहन के खेत में ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने बेटी के साथ दुुष्कर्म किया। करीब 40 मिनट तक बेटी के घर न लौटने पर उन्हें चिंता हुई। इस पर उसकी मां उसे खोजते हुए बाग की तरफ पहुंची। उसे देख कर आरोपी भाग गया।
वह बेटी को घर लेकर आई। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें