फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को भी शहर पर पड़ी मानसूनी फुहार

विज्ञापन
शहर के सरायथोक मोहल्ले में बारिश के दौरान बच्चे को छाते के सहारे ले जाता व्यक्ति। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार के बाद बुधवार को भी शहर पर मानसूनी बारिश की बौछारें पड़ीं। थोड़ी देर ही सही पर इन बौछारों का सभी ने खूब लुत्फ उठाया। दोपहर बाद सूरज निकलने से पारा दो डिग्री और बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक कहा कि बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी बारिश ने सुबह ही दस्तक दे दी। बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान भी नहीं बढ़ने पाया। दोपहर बाद सूरज खिलने से एक बार फिर तापमान बढ़ा। इधर, बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कैनाल रोड, नुमाइश चौराहे व पिहानी चुंगी के निकट फुटपाथ पर जलभराव दिखा।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश व बदली रहने तक तापमान लुढ़का रहा लेकिन सूरज निकलने के बाद पारा कुछ ऊपर आ गया। गुरुवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें