सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने बताया कि पूछताछ में सोम, सीटू, प्रदीप ने इस काम में अपने साथी लोहा उर्फ शिवपाल, मिंटू, ओके, राजन, गब्बू, पिंकू, नीरू के शामिल होने की बात बताई है। इन सभी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।
इस आधार पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि अतरौली में जिस्मफरोशी का पहला मामला नहीं है। अभी हाल ही में थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के लिए बंधक बनाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद किया था। मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।