हरियावां। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन किलो अफीम का डोडा मिला है। पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।
एसओ केके यादव ने बताया कि उतरा गांव निवासी शमशाद हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी समेत पांच मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
एसओ ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर उसे उतरा में पास भैसटा नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।