सांडी। कस्बे के मोहल्ला रायटोला में एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला रायटोला निवासी बीकाराम (35) का शव गुरुवार सुबह कमरे में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। नशे में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। एसओ राज देव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।