फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में अनुभव व कविता में अनुराग रहे अव्वल

विज्ञापन
सीएसएन पीजी कालेज में भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा करती छात्रा व मौजूद कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय भाषा सप्ताह के तहत मातृ भाषा विषय पर आयोजित भाषण व देशभक्ति कविता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भाषण में अनुभव मिश्रा व कविता में अनुराग द्विवेदी अव्वल रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को कालेज परिसर में आयोजित मातृभाषा विषय पर भाषण व कविता प्रतियोगिता में कार्यक्रम संयोजिका व प्रभारी हिंदी विभाग साधना शुक्ला ने आयोजन की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। डॉ. दीपक राय ने मातृभाषा में कविता की प्रस्तुति भी की। भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनुभव मिश्रा ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष सुधांशु गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष के दुर्गेश मिश्रा, बीए प्रथम वर्ष के अविनाश अवस्थी व बीए प्रथम वर्ष रोशनी ने समान अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति कविता प्रतियोगिता में बीए तृतीय के छात्र अनुराग द्विवेदी ने प्रथम, बीए द्वितीय के आशुतोष तिवारी ने द्वितीय व एमए प्रथम वर्ष की काजल शुक्ला, बीए प्रथम वर्ष के सुमित पाल व अविनाश अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. पुष्पारानी गंगवार ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. संदीप कुमार सिन्हा, जितेंद्र सिंह चौहान, अमित कुमार व राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें