फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः प्रधान ने रिवाल्वर दिखा कर लेखपाल को धमकाया, अभिलेख फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के पुरा बहादुर गांव सोमवार को एसडीएम के आदेश पर भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से प्रधान ने अभद्रता की। अभिलेख छीनकर फेंक दिए, इसके बाद रिवाल्वर दिखा कर धमकाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मनोज त्रिपाठी लेखपाल हैं। वह सदर तहसील में तैनात है। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह एसडीएम के आदेश पर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरा बहादुर में सरकारी योजना के लिए भूमि की पैमाइश करने गया था।
जहां पर प्रधान सुरेश वर्मा ने मौके पर आकर भूमि अपने समर्थक की बताकर पैमाइश रोकने की बात कही। उनके मना करने पर अभिलेख छीनकर फेंक दिए। इसके बाद रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें