फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सराफ दंपती से लूट के आरोपियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। सराफा दंपती से 15 जून की शाम 15 लाख रुपये की लूट के मामले में जेल में बंद एक महिला समेत नौ बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव तेरवा दहिगवां निवासी अनुज वर्मा सराफा व्यापारी है। गौसगंज में उसकी दुकान है। 15 जून की रात वह पत्नी ज्योतमा के साथ दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में गौसगंज हसनापुर मार्ग पर नेवादा गांव के पास स्थित रजबहा पुलिया के पास दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोक ली थी।
इसके बाद सराफा की पत्नी के सिर पर वार करके जेवर से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इस मामले में पुलिस ने आजमगढ़ के दविवल गांव निवासी पवन कुमार, हरदोई के टिकार गांव निवासी सतेंद्र सिंह, उन्नाव के गंज मुरादाबाद निवासी बंटी उर्फ राजू, बाराबंकी के कटरा थाने के लोनी गांव निवासी विवेक उर्फ राहुल, कासिमपुर के तेरवा दहिगवां निवासी नरेंद्र उर्फ नीशू, कानपुर के चमनगंज के फहिमाबाद निवासी मोहनिस, कानपुर देहात के मूसानगर गौसगंज निवासी गोरेलाल, कानपुर के नौबस्ता थाने के लालपुर निवासी राहुल, नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की संपत्ति का आंकलन कर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें