फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फंदे पर लटका मिला महिला का शव, ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
फोटो-12- रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरिघहना में गुरुवार सुबह एक महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उन्नाव के औरास थाने के मुरवनखेड़ा निवासी सुनीता (37) की शादी 15 वर्ष पूर्व संडीला के ग्राम भरिघहना निवासी रामरतन के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह सुनीता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा। मृतका के पति ने घटना की सूचना उसके मायके में पिता राजकुमार को दी। कुछ ही देर में पिता परिजनों के साथ मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि छह माह से ससुराली किसी न किसी बात पर बेटी को पीटते थे। आरोप है कि बुधवार को भी ससुराली बेटी को पीट रहे थे।
इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। वहीं घटना में ससुराली कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतका के दो बच्चे हैं।
कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें