फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः विक्टोरिया हॉल में लगेंगे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को चित्र

विज्ञापन
फोटो-21- जिला पुस्तकालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट डा. सदानंद के साथ जिला पुस्तकालय एवं विक्टोरिया हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय के रख-रखाव एवं सफाई पर संतोष व्यक्त किया। वहीं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विक्टोरिया हॉल में जनपद के शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पुस्तकालय को नियमित रूप से संचालित रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए। ताकि लोगों को सुविधा मिले और अधिक से अधिक लोग पुस्तकालय में आएं। विक्टोरिया हॉल के निरीक्षण में डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि हॉल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने हेतु समिति की बैठक की जाए।
विक्टोरिया हॉल के प्रति लोगों को आकर्षित करने एवं देश तथा जनपद के शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र लगाए जाएं। ताकि लोग उनके बारे में जान सकें।
विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए कैंटीन खुलवाएं
डीएम ने कहा कि विक्टोरिया हॉल परिसर, व्यायाम कक्ष आदि की विशेष रूप से सफाई कराने के साथ बैडमिंटन कोट के अलावा वॉलीबॉल कोट विकसित कराएं। हॉल की आय बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाएं और आने वाले लोगों के लिए चाय-नाश्ते के लिए कैंटीन की स्थापना भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें