फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे में गौसगंज मार्ग पर संचालित निजी अस्पताल में एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी कृष्ण कुमार उर्फ भानू (28) तीन दिन से बीमार था। भाई अमित ने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे कस्बे में गौसगंज मार्ग पर संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गुरुवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
आरोप है कि अस्पताल संचालक ने गारंटी से ठीक करने की बात कहकर भर्ती किया था। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल
सीएचसी अधीक्षक डॉ. किसलय बाजपेई ने बताया कि अस्पताल उनके अभिलेखों में पंजीकृत नहीं है। वहीं लोगों का कहना है कि अस्पताल संचालक चार वर्ष पूर्व मल्लावां में एक जच्चा-बच्चा की मौत होने के मामले में जेल गए थे। कुछ माह पहले ही जेल से आए थे।
विज्ञापन

इसके बाद फिर इलाज करना शुरू कर दिया। अब फिर से युवक की मौत हो गई। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल पर अभी तक विभाग कार्रवाई करने में नाकाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें