भैंस की पड़िया का मुंडन कराते प्रमोद
- फोटो : HARDOI
हरदोई जिले में कछौना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुन्नी में एक पशुपालक ने अपनी मनौती पूरी होने पर भैंस की पड़िया का मुंडन देवी मंदिर में कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में गांव के लोगों की भीड़ लगी रही। मामला लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बना हुआ है। वहीं पशुपालक का कहना है कि उसकी मनौती पूरी होने पर उसने पड़िया का मुंडन कराया है।
सुन्नी गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसने देवी मंदिर में मनौती मानी थी कि यदि उसकी भैंस की पड़िया जीवित रहेगी, तो वह उसका मंदिर में मुंडन कराएगा। इस मनौती के अनुसार नवरात्र के प्रथम दिन उसने विधि विधान से अपनी पड़िया का मुंडन देवी मंदिर परिसर में कराया। प्रमोद ने बताया कि उसके घर में कई भैंस हैं। जिनकी पड़िया जन्म होने के बाद मर जाती थीं।
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़