फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईःडूबे युवक की तलाश में नहर खंगाल रही पीएसी

विज्ञापन
फोटो-24- नहर पटरी पर उदास बैठे मृतक युवक के परिजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र में सहोरा गांव के पास बुधवार शाम दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाते समय डूबे युवक का गुरुवार शाम तक सुराग नहीं मिला सका। सुबह सीतापुर से आए पीएसी जवान स्टीमर के जरिये युवक की तलाश में नहर खंगालते रहे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक उत्तरी निवासी गोविंद (23) बुधवार को भट्टापुरवा निवासी कुछ दोस्तों के साथ सहोरा गांव के पास शारदा नहर में नहाने आया था।
इस दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में जाल डलवाकर तलाश की। अंधेरा होने के चलते सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गुरुवार को परिजनों की मांग पर सीतापुर से पीएसी (आपदा-बाढ़ राहत दल) के जवान आए। जवानों ने बावन चौकी के हेड कांस्टेबिल विनोद यादव के साथ स्टीमरों के जरिये सहोरा पुल से लेकर खुटेहना तक 10 किलोमीटर तक नहर में युवक की तलाश की।
इधर परिजनों ने दोस्तों पर रंजिश में नहर में धक्का देने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पीएसी की टीम युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें