फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः रैन बसेरा पर कब्जा, खुले में रहने को मजबूर तीमारदार

विज्ञापन
फोटो-09-जिला अस्पताल का रेन बसेरा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्दी के तेवर बढ़ने लगे हैैं, जिला अस्पताल में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी ठहरना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों को तो वार्ड में जगह मिल जाती है, मगर तीमारदारों को ठहरने के लिए जगह की तलाश करनी पड़ती है। वार्ड के आसपास रुकने पर सुरक्षा कर्मियों की डांट खानी पड़ रही है। उनके लिए बनाया गया एक रैन बसेरा बदहाल हो गया है, तो दूसरे में रसोई घर बना दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 200 मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था है। इसके अलावा महिला अस्पताल में भी प्रसूताएं भर्ती की जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों के साथ तीमारदार भी ठहरते हैं। इनके लिए जिला अस्पताल में एक्सरे विभाग के सामने रैन बसेरा बनाया गया था। इसे अब रसोई घर में तब्दील कर दिया गया है।
वहीं महिला अस्पताल में गेट के निकट जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बना रैन बसेरा बदहाल हो गया है। इसमें ठहरने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में तीमारदार अस्पताल की गैलरी व गेट के पास खुले में रात बिता रहे है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जेन तिवारी ने बताया कि अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए जगह का अभाव है। महिला अस्पताल में बने रैन बसेरा को जल्द ही सही करा दिया जाएगा।

फोटो-10- जिला महिला अस्पताल का रेन बसेरा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें