फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही करने पर 21 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निर्वाचन कार्य में बीएलओ लापरवाही बरत रहे हैं। मामले में निर्वाचन अधिकारी बालामऊ ने ऐसे 21 शिक्षकों के खिलाफ बीएसए को रिपोर्ट भेजी थी। इन्हें बीएसए ने नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी बालामऊ ने ओड़ाझार के बीएलओ रजनीश कुमार, प्राथमिक पाठशाला ममरेजपुर के पुष्पेंद्र कुमार, जूनियर हाईस्कूल हरैया के कमलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय कमलापुर के रविशंकर शुक्ल, मल्हपुर के देवराज द्विवेदी, जूनियर हाई स्कूल पुरवा के अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय महरी के प्रशांत श्रीवास्तव, सोम की रागिनी सिंह, विजय प्रताप चौरसिया, जनता इंटर कॉलेज के आलोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय गोडवाभूप के सोनल, प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव के विनय कुमार पर भी काम नहीं करने पर कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

इनके अलावा सुपरवाइजर के रूप में तैनात एनपीआरसी सर्वेश कुमार भाष्कर, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, एनपीआरसी प्रभाशंकर, सहायक अध्यापक राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक राम नरेश, आशीष कुमार, राजीव, सरिता और सहायक अध्यापक तौफीक अब्बास के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

बीएसए विनीता ने बताया कि पत्र के आधार पर इन सभी को नोटिस दिया गया है। इनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें