फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः गिरवी रखे जेवर के बदलने की शिकायत पर थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बा स्थित एसबीआई के कर्मियों पर गिरवी रखे जेवर बदलने का आरोप लगाकर शिकायत करने पर पीड़िता को शाखा प्रबंधक ने नोटिस थमा दिया। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हरपालपुर निवासी कंचन ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 माह पूर्व उसने बैंक में सोने की चार चूड़ियां, एक जोड़ी झाले वजन 26.880 ग्राम 22 कैरेट गिरवी रखा था।
इसके एवज में 65 हजार रुपये का ऋण लिया था। 24 जून को ब्याज के साथ उसने सारा ऋण अदा कर दिया था। इसके बाद भी बैंक कर्मी उसके जेवर वापस नहीं दे रहे हैं।
वह पति रज्जन लाल के साथ कई बार बैंक गई, तो बैंक कर्मियों ने उसके जेवर के बदले 18 कैरेट के दूसरे जेवर देने का प्रयास किया। उसने जेवर लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत करने पर शाखा प्रबंधक ने गालियां देकर उन्हें भगा दिया। उसने बैंक के अधिकारियों से शिकायत की। इससे गुस्साए शाखा प्रबंधक ने उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया।
जिसमें कहा है कि उसने पैसा जमा कर दिया है। इसलिए अपना सामान उठा कर ले जाए, नहीं तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक हरिनाम सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

वर्जन
- बैंक में रखे गिरवी जेवर बदले जाने की शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राकेश सिंह, एसडीएम,सवायजपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें