फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः लापता युवक का ससुराल में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। दहेज हत्या के मामले में एक माह पूर्व जेल से जमानत पर छूटकर आए लापता युवक का शव सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडू गांव स्थित ससुराल के बाहर बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने साले पर बच्चों को साथ न भेजने व मारपीट करने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम नबाबगंज निवासी मानसिंह (26) की पत्नी राजकुमारी ने दो वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी। इसमें मृतका के परिजनों ने मानसिंह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक के भाई बलराम के मुताबिक एक माह पूर्व वह जमानत पर छूटकर आया था। चार दिनों से वह लापता था। उन लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर मानसिंह का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेडू स्थित ससुराल में गांव के बाहर आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बदबू आने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर वह लोग भी मौके पर पहुंचे। उसने बताया कि मानसिंह अपने बच्चों को लेने ससुराल गया था।
जहां पर साले ने बच्चों को साथ भेजने से इंकार कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि बच्चे से न मिलने देने और पिटाई से परेशान होकर उसने जान दे दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें