फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में हरा चारा न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले की नोडल अधिकारी व युवा कल्याण विभाग की सचिव डिंपल वर्मा वर्मा ने गुरुवार को अहिरोरी विकास खंड के ग्राम पंचायत कराही में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान बनाए गए कच्चे तालाब में पानी भरवाने के निर्देश दिए। पशुओं के लिए पर्याप्त चारा न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवंशों को भूसे के साथ ही मानक अनुरूप हरा चारा भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने व गोशाला में पौध रोपण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने संविलियन विद्यालय कराही का निरीक्षण किया। बच्चों को दिए जाने वाले खाने के बारे में जानकारी ली। छात्र संख्या कम मिलने पर शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने कराही पुरवा गांव में निर्मित शौचालय भवन का निरीक्षण किया। कार्य गुणवत्ता व साफ सफाई अच्छी मिलने पर संतोष जताया। इस मौके पर बीईओ चंद्रशेखर यादव, बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, एडीओ आईएसबी रजनीश त्रिपाठी व ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें