फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः 45 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। पुलिस ने गुरुवार को बाघा डांडा के जंगल में छापा डालकर आठ महिलाओं समेत नौ तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 45 किलो प्रतिबंधित मांस मिला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाघा डांडा के जंगल में गो तस्करी का कारोबार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह जंगल में छापा मारा गया। यहां तस्करी मेें संलिप्त आठ महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 45 किलो प्रतिबंधित मांस मिला।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम और पता राजस्थान के कोटा जनपद के सुकैत थाने के सड़ाटीन गांव निवासी सोनी, सीता, काजल, संजू, अंजली, काली, झूमा, कमला व गोपी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह जंगल में मवेशियों को घेर कर डीसीएम में भरकर बंगाल, बिहार भेजते थे। गैंग के अन्य सदस्यों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें