फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-14- मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर के पास कानपुर-सीतापुर रेलवे मार्ग पर शनिवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी विवेक कुमार (24) खेती करता था। गांव के पास से कानपुर-सीतापुर रेलवे ट्रैक निकला है। शनिवार देर शाम वह रेलवे लाइन की तरफ गया था।
इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने हादसे की सूचना मल्लावां स्टेशन पर दी। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। परिजनों ने रेलवे ट्रैक के किनारे टहलते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत होने की बात कही। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें