फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलामऊ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बुझवा निवासी राजेश (32) मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम वह मजदूरी करके पैदल घर जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलामऊ के पास घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे लाइन की तरफ से निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान जेब से मोबाइल मिला।
विज्ञापन

इसके माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता महेश ने बताया कि राजेश की पत्नी कई वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थी।
वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। घर जाने की जल्दबाजी में बेटे की जिंदगी चली गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें