फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल जोड़ रहे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
फोटो-11- मौके पर लगी भीड़ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मैकपुर में शनिवार दोपहर विद्युत पोल पर चढ़कर घरेलू केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मैकपुर निवासी राजाराम (42) मजदूरी करता था। वह बिजली मैकेनिक भी था। शनिवार दोपहर वह बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़कर गांव निवासी कमलेश के घर की केबल जोड़ रहा था।
इसी समय आपूर्ति चालू होने से करंट की चपेट में आकर वह पोल से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी ममता के अलावा पांच बेटे व दो बेटियां हैं। अनंगपुर उपकेंद्र के जेई विपिन चौधरी ने बताया कि बिना सूचना दिए वह केबल जोड़ रहा था। इश दौरान आपूर्ति चालू होने के कारण करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें