फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क बनी हवालात,बंद किए आरोपी

विज्ञापन
फोटो-38- महिला हेल्प डेस्क में बैठे शांति भंग के आरोपी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क को हवालात बनाकर शांतिभंग के आरोपियों को बंद कर दिया। हेल्प डेस्क से महिला पुलिस कर्मी नदारद रहीं।
विज्ञापन

थानों में बेहिचक महिलाएं अपनी फरियाद सुना सकें। इस उद्देश्य से थानों मेें महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गईं थीं। इसमें फरियादी अपना दर्द सुनाने आते हैं। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी फरियादियों की शिकायतें सुनकर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने का काम करती हैं।
अरवल थाने की महिला हेल्प डेस्क को जिम्मेदारों ने मजाक बना दिया। महिला हेल्प डेस्क को हवालात बनाकर उसमें शांतिभंग के आरोपियों को बंद कर दिया। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत लेकर आए फरियादियों को प्रार्थना पत्र देने के लिए भटकना पड़ा। एसओ अरवल राजपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शांति भंग के आरोपियों को महिला हेल्प डेस्क में बैठाया गया था। आरोपियों को चालान भेज कर महिला हेल्प डेस्क खाली करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें