बेहटा गोकुल। मझिला थाना क्षेत्र के गांव धनवार में गुरुवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से एक महिला का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
शाहजहांपुर के रौजा निवासी रिंकी (25) की शादी छह वर्ष पूर्व मझिला के धनवार गांव निवासी विपिन के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह रिंकी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर मायके से आए भाई दिनेश ने बताया कि बहन की शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी बहनोई दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहा था।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बहनोई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ धर्मदास सिद्घार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।