फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi newsः फंदे पर लटका मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला रेलवेगंज में गुरुवार सुबह परचून दुकानदार का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलवेगंज निवासी पीयूष गुप्ता (22) परचून की दुकान किए था। गुरुवार सुबह परिजनों को उसका कमरा बंद मिला। परिजनों ने उसे कई बार आवाज लगाई।
अंदर से जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो पीयूष का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना रेलवेगंज चौकी को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें