फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत,हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर में मंगलवार रात महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूूचना पर पहुंचे भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला भगवंतनगर निवासी सुमन (40) की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। पति कमलेश उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पति ने घटना की सूचना मृतका के भाई उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाने के माखनखेड़ा गांव निवासी रामपाल को दी। कुुछ ही देर मेें मृतका का भाई अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया।
विज्ञापन

उसने बहनोई पर विवाद में बहन की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतका के पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें