फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और भट्ठा की रखवाली करने वाले अधेड़ ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक महिला और एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सांडी क्षेत्र के गांव कटनपुरवा निवासी राजकुमार उर्फ कुंवर (50) गांव के पास एक भट्ठे की रखवाली करता था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह घर से भट्ठे की रखवाली करने की बात कहकर निकला था।
रविवार सुबह काफी देर तक जब वह घर नहीं आया, तो उसकी पत्नी रामकली उसे तलाश करने निकली। वह भट्ठे की तरफ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में यूकेलिप्टस के पेड़ पर उसका शव अंगोछे से लटका दिखा। चीख पुकार मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

उधर टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहा निवासी रेशमा (30) पत्नी रजनीश रविवार सुबह घर में कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। पति रजनीश ने बताया कि सुबह वह खेत पर गया था।
दोपहर में घर लौटा तो कमरा बंद मिला। गेट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो पत्नी का शव लटका मिला। सूचना पर मृतका के मायके मझारी से पहुंचे परिजनों ने किसी पर आरोप लगाने से इंकार किया। पति ने बताया कि रेशमा कई माह से बीमार थी।
इसी से परेशान होकर उसने फांसी ला ली। थाना प्रभारी राजदेव मिश्र ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें