फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-01- मृतक जागेश्वर की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर में सोमवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसान पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

खेत पर ही सो रही पत्नी ने नींद खुली, तो उसने पति का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम सदुल्लापुर निवासी जागेश्वर (58) खेती करते थे। गांव से लगभग 500 मीटर दूरी पर उनका खेत है। इसमें मूंगफली की फसल खड़ी है। वह रोजाना रात में पत्नी ईश्वर देवी के साथ फसल की रखवाली करने जाता था।
विज्ञापन

सोमवार रात भी वह खेत पर गया था। उसकी पत्नी का कहना है कि रात करीब 11 बजे वह दोनों अलग-अलग बिस्तर बिछाकर सो गए थे। रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसने पति को कई आवाजें दी लेकिन पति ने जवाब नहीं दिया।
इस पर वह पति को पास पहुंची, तो देखा कि वह खून से लथपथ थे। शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पत्नी के मुताबिक राजेश्वर के हाथों, सीने व गर्दन पर जंगली जानवर के पंजे के निशान थे।
उन्होंने जंगली जानवर के हमले से पति की मौत होने की बात कही। मृृतक के चार बेटे हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि किसान की जंगली जानवर के हमले से मौत हुई है। वन विभाग को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-02- घटनास्थल पर पूछताछ करती तहसीलदार शुभांगी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें