फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने के गम में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के शंकरखेड़ा गांव में फोन पर बात करने से मना करने से नाराज पत्नी अपने मायके चली गई। इससे क्षुब्ध पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजन शव उतारकर घर ले गए।
विज्ञापन

शंकरखेड़ा निवासी सर्वेश (28) खेती करता था। चार माह पूर्व उसकी जब्बारखेड़ा निवासी बिट्टू के साथ शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पूर्व उसने पत्नी को फोन पर किसी से बात करते देख, तो टोक दिया।
इससे नाराज होकर बिट्टू अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद से वह परेशान था। रविवार रात उसने गांव के बाहर पीपल के पेड़ में रस्सी के फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उतारकर शव घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें