फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे ढाबा मजदूर को ट्रक ने रौंदा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गुलामऊ गांव के पास सड़क पार कर रहे मजदूूर को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव गुलामऊ निवासी हरीसिंह (45) ढाबे में मजदूर था। शुक्रवार रात वह ढाबे के सामने सड़क पार कर रहा था। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया।
घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। ढाबा मालिक की सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उसकी भतीजी अंजली की शादी थी।
शुक्रवार की शाम वह रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद ढाबे पर रुक गया था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें