फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा लिखने से परेशान वृद्घ ने फांसी लगाई,रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। मारपीट का मुकदमा दर्ज होने से परेशान बुजुर्ग ने रविवार रात फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर बचाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव खसौरा निवासी अरविंद शुक्ला (60) का 23 अप्रैल को पड़ोसी बृजेश दीक्षित से विवाद हो गया था। अरविंद ने परिजनों के साथ मिल कर बृजेश की पिटाई कर दी थी। जिसमें उसका पैर टूट गया था।
बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद व उसके परिवार के देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। परिजनों के मुताबिक मुकदमा लिखने से परेशान होकर रविवार की देर रात अरविंद ने कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

फांसी लगाते देख परिजनों ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने फंदा काटकर उसे बचाया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें