फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
फोटो-06- मृतक अनुज की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बल्देवपुरवा में बुधवार की सुबह भूसा लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बलदेवपुरवा गांव निवासी कैलाश की घर के सामने चौपाल बनी है। बुधवार की सुबह उसका डेढ़ वर्षीय बेटा अनुज चौपाल की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान भूसा लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

हादसे में बेटे की मौत से मां कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें