हरदोई। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा में बेटा किसी की लड़की को अपने साथ ले गया। इससे शर्मिंदा पिता ने जहर खाकर जान दे दी।
कस्बे के मोहल्ला निवासी रमेश (40) दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह घर से निकला था। देर शाम उसने घर आकर जहर खा लिया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे बेटे राजीव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका बड़ा भाई गोविंद मोहल्ले की एक लड़की को साथ ले गया। इस पर लड़की के परिजनों ने पिता के साथ मारपीट की थी।
आरोप है कि इससे शर्मिंदा होकर पिता ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के चार बेटे हैं। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर करवाई की जाएगी।