फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को मृत बताकर बनाया बंधक, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी मर्जी से शादी करने वाली बेटी से नाराज पिता और भाइयों ने फांसी पर लटकी दूसरी महिला की फोटो वायरल कर युवती को मृत बता दिया। इसके बाद उसकी हत्या की साजिश रचते हुए उसे रिश्तेदार के घर में तीन दिन बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

गांव नागामऊ निवासी रोली ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसने कुछ दिन पहले देहात कोतवाली के ग्राम अनंगबेहटा निवासी सुनील के साथ परिजनों की मर्जी के बिना शादी कर ली थी।
इसके बाद से वह पति के साथ रहने लगी। इस कारण पिता राजकुमार, भाई रामजी, श्याम जी नाराज थे। पिता और भाइयों का कहना था कि जहां मैं बताऊंगा वहां जाना होगा, ऐसा नहीं करोगी तो वह जान से मार देंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता व भाई तीन जून को धमकी देकर उसे अपने साथ लेकर गए। इसके बाद फांसी पर लटकी किसी महिला की फोटो वायरल कर उसे मृत बता दिया।
इसके बाद उसे पाली थाने के ग्राम रूपापुर निवासी रिश्तेदार छोटे भइया के घर में रखा। जहां पर जान से मारने की साजिश रचते हुए तीन दिन तक बंधक बनाए रहे।
वह मौका मिलने पर वहां से भागकर पति सुनील के पास पहुंची। पति को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि पिता और भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें