फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, 6 दिन से लापता चालक खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छह जुलाई से लापता कार चालक का शव सोमवार देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी चुंगी के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंडौना निवासी सोमेंद्र (30) खुद की कार चलाता था। वह छह जुलाई से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद सुराग नहीं लगा था।
परिजनों ने कोतवाली में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की देर शाम सांडी चुंगी के पास खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा था। बदबू आने पर मौके पर आए स्थानीय लोगों ने क्षत-विक्षत शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। घटना के बाबत परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक के परिवार मेें पत्नी के अलावा एक बेटा है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें