फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन तोड़कर बाइक सवार लुटेरे भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला मंगलीपुरवा में बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा से उतरकर जा रही महिला की बाइक सवार लुटेरों ने चेन तोड़ ली। वह जब महिला कुछ समझ पाती लुटेरे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
मंगलीपुरवा निवासी सुनीता बुधवार को बाजार गईं थी। दोपहर में ई-रिक्शा से वह घर आ रहीं थीं। जैसे ही वह ई-रिक्शा से उतरकर घर जाने के लिए गली में मुड़ी, तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक पहले आगे निकले गए।
विज्ञापन

इसके बाद वापस आए और सुनीता के गले से चेन तोड़ ली। जब तक वह कुछ समझतीं, लुटेेरे फरार हो गए थे। सूचना पर रेलवेगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
इसके बाद उन्होंने गली की दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि लुटेरों का अभी तक सुराग नहीं मिला है, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें