फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गला रेतकर हत्या, घर के पीछे मिला शव

विज्ञापन
फोटो-31- रोती बिलखती मृतका की परिजन महिलाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के जखवा गांव में एक किशोरी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम को कमरे, जीने व छत पर खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

इससे परिजन भी पुलिस के संदेह के घेरे में हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
जखवा गांव निवासी देशराज की पुत्री गोल्डी (17) बुधवार रात आंगन में सोई थी।
सुबह उसकी मां गाय को चारा डालने के लिए उठी, तो देखा कि बेटी नहीं थी। उसने आसपास तलाश की, तो बेटी का शव घर के पीछे खून से लथपथ पड़ा मिला। यह देख वह चीख पड़ी, उसकी आवाज सुनकर देशराज व आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना पर कोतवाल दीपक शुक्ला फोरेंसिक टीम को साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से चाकू, मोबाइल, चप्पलें और एक प्लास्टिक की डिब्बी पड़ी मिली। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पिता देशराज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
कोतवाल ने बताया कि घर के कमरे, जीने और छत पर खून के धब्बे मिले हैं। इसके चलते किशोरी के परिजन संदेह के घेरे में हैं। क्योंकि घटना के समय घर में किशोरी के अलावा उसकी मां और पिता थे।
ऐसे में इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी उनको भनक नहीं लगना कई सवाल खड़े कर रही है। इसके साथ ही घटना के पीछे प्रेम प्रसंग भी हो सकता है।
ऑनरकिलिंग की भी अटकलें
घटना को लेकर ग्रामीण तमाम तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही लखनऊ के माल थाना अंतर्गत भी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीण युवक की आत्महत्या को इस घटना से जोड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

फोटो-32- घटना स्थल पर जांच करते सीओ व कोतवाल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें