फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को खूब चमका सूरज, छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार सुबह से ही सूरज जमकर चमका। तपिश लगातार बढ़ने से दिन का तापमान दो डिग्री और बढ़ गया। जिससे लोगों के पसीने छूट गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों को और अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बदली रहने से दिन के तापमान में कुछ गिरावट रही थी, लेकिन शनिवार के मौसम से इतर रविवार को सुबह से ही सूरज चमकता नजर आया।
दोपहर तक सूरज की रोशनी और गर्मी, दोनों अपने शबाब पर पहुंच गईं। सूरज की बढ़ी तपिश से तापमान ने भी उछाल मारा है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
वहीं रविवार को दिन के वक्त का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम के सख्त मिजाज के चलते रविवार को घरों से निकलने वाले लोग गर्मी से बेहाल दिखे।
विज्ञापन

लोगों ने कहीं सिर को धूप से बचाने के लिए छतरी का सहारा लिया तो कहीं कपड़े से सिर ढककर जाते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब दिन पर दिन पारा चढ़ता जाएगा।
खासकर तब ज्यादा गर्मी होगी, जब बारिश के बाद तेज धूप निकलेगी। लोगों के लिए सलाह है कि कोरोना के साथ ही गर्मी को भी दृष्टिगत रखते हुए अकारण तेज धूप में न निकलें, ऐसे में हीट स्ट्रोक होने संभावनाएं अधिक होती हैं।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को भी आसमान में कुछ देर के लिए बदली छाई रही, उम्मीद है कि सोमवार को भी बदली छाए रहने से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें