हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गई। घायलों को परिजन कोथावां सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से सभी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम प्रतापपुर निवासी पुतान ने दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी राम आसरे से उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों मेें विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों मेें जमकर लाठी-डंडेे चले।
विवाद में एक पक्ष से पुतान व उसकी पत्नी फूूलकुमारी, बेटी खुशबू, बेटा रामूू और कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से राम मूर्ति घायल हो गईं। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।