फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले जाएंगे कर्मचारियों के पटल व क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लंबे समय से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों के पटल बदले जाएंगे। डीएम अविनाश कुमार ने तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल या क्षेत्र में काम करने वाले समूह ग के सभी कर्मचारियों के पटल व क्षेत्र परिवर्तन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ ऐसे सभी कर्मचारियों का पटल या क्षेत्र परिवर्तन करें। 30 जून तक उन्हें विभागाध्यक्षों को यह प्रमाण-पत्र भी देना होगा कि अब उनके पास कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल या क्षेत्र देख रहा हो।
डीएम ने संवेदनशील व लोक व्यवहार के पदों के संबंध में भी व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर पटल या क्षेत्र परिवर्तन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी कार्मिक का किसी विशेष परिस्थिति के कारण पटल या क्षेत्र परिवर्तन नहीं किया जा सकता है तो इस संबंध में परिस्थिति स्पष्ट करनी होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि कितनी अवधि के लिए कर्मचारी का पटल या क्षेत्र परिवर्तन रोका जा रहा है। डीएम के निर्देश के बाद सरकारी विभागों में पटल परिवर्तन को लेकर चक चक शुरू हो गई है। पटल परिवर्तन के लिए सिफारिशों और मान मनौव्वल का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें