हरदोई। शहर के सिनेमा चौराहे पर लगा वाटर कूलर पिछले काफी दिनों से ठंडा पानी देना भूल गया था जिसको अमर उजाला से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पालिका ने खबर को संज्ञान लेकर इसको ठीक करा दिया। सोमवार से ही वाटर कूलर ठंडा पानी देकर लोगों को राहत देने लगा।
नगर पालिका द्वारा पिछले सालों में शहर के कई चौराहों पर ठंडे पानी की व्यवस्था को लेकर वाटर कूलर लगवाए गए थे। सिनेमा चौराहे के निकट भी एक वाटर कूलर लगा हुआ था जो पिछले दिनों से खराब था।
अमर उजाला ने 16 मई के अंक में इस समस्या को उठाया। इसके बाद यह वाटर कूलर ठीक करा दिया गया और राहगीरों ने इसका ठंडा पानी पीकर न सिर्फ राहत महसूस की बल्कि अमर उजाला व पालिका को धन्यवाद भी दिया। कहा कि उमस भरे मौसम में लोगों को कुछ तो राहत मिली।