फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भोजन की गुणवत्ता पर भी दें जोर: सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल में बंदियों के भोजन व्यवस्था को और गुणवत्तापरक बनाए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह बात शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण करते हुए प्राधिकरण सचिव अलका पांडे ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सचिव के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में डिप्टी जेलर अजय कुलवंत ने बताया कि वर्तमान में कुल 1977 बंदी निरूद्ध हैं।
जिसमें 1296 पुरुष व 100 महिलाएं व अल्प वयस्क 80 बंदी निरूद्ध हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सुबह के नाश्ते में चाय, गुड़, दलिया व दोपहर के भोजन में रोटी, चावल, उरद राजमा दाल, आलू की सब्जी दी जाती है।
विज्ञापन

शाम के भोजन में रोटी, चावल, अरहर दाल व लौकी की सब्जी दी जाती है। सचिव ने यह भी बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण कोविड-19 से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग एवं नियमित अंतराल पर सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने इत्यादि के लिए प्रेरित करने के भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें